Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी भर्ती की दूसरी सूची जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी भर्ती की दूसरी सूची जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को एलटी भर्ती की दूसरी सूची जारी कर दी। पूर्व में करीब 1300 की सूची जारी हुई थी, बाकी पदों के लिए यह सूची जारी हुई है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि पिछले साल 18 अगस्त को एलटी भर्ती परीक्षा कराई गई थी। पहली सूची जनवरी में जारी हुई थी। बचे पदों के लिए मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई। इस सूची में एलटी हिंदी के 26, एलटी सामान्य के चार, एलटी अंग्रेजी के सात, एलटी ड्राइंग के छह, एलटी मैथ्स के चार, एलटी फिजिकल के छह और एलटी म्यूजिक के एक शिक्षक का चयन किया गया है। आयोग की वेबसाइट से सूची देखी जा सकती है।

प्रयोगशाला सहायक भर्ती का संशोधित पाठ्यक्रम जारी
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रयोगशाला सहायक (रसायन), मशरूम पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान), प्रयोगशाला सहायक उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का संशोधित पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट से नया पाठ्यक्रम देखकर ही अपनी तैयारी को पुख्ता करें।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments