Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डवाहन स्वामियों ने विधायक आवास पर दिया धरना

वाहन स्वामियों ने विधायक आवास पर दिया धरना

लालकुआं/हल्दूचौड़। गौला उपखनिज खरीद दाम को पूर्ववत कर रेट लिस्ट मुख्य द्वार पर चस्पा किए जाने की मांग के लिए आंदोलित गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने शुक्रवार को विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के आवास के सामने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक धरना दिया।वाहन स्वामियों का कहना था कि विधायक ने आश्वासन दिया था कि घटाए हुए रेट को पूर्ववत कर सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराएंगे लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई।

इसके विरोध में विधायक डॉ. बिष्ट के आवास पर धरना दिया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि जब तक स्टोन क्रशर संचालक अपने रेट लिस्ट नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं करते, आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना देने वालों में राजू चौबे, जीवन बोरा, सुरेश जोशी, भगवान धामी, रमेश चंद्र, इंदर सिंह नयाल, हरीश कांडपाल, विजय खोलिया, रमेश कांडपाल, लक्ष्मी दत्त जोशी, सुभाष शर्मा आदि वाहन स्वामी शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments