Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डहम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे किया सकता है काम केरल चुनाव पर...

हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे किया सकता है काम केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ ने केरल में बहुमत हासिल कर लिया है। अब, कांग्रेस वहां सरकार बनाएगी और यह दिखाएगी कि लोगों के लिए कैसे काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक नया नेता चुना गया है, और कांग्रेस ने वहां समर्थन देने का फैसला किया है। इस उम्मीद के साथ कि जल्द ही आवश्यक बहुमत हासिल कर लिया जाएगा।

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार वह सात मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी, इसके बाद वह सोनप्रयाग के लिए रवाना होंगी। आठ मई को सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।दर्शन के बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बैठक करेंगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगी। शाम को बदरीनाथ पहुंचेंगी। 10 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वह जोशीमठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगी।11 मई को दौरे के अंतिम दिन चंबा (टिहरी) में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का फीडबैक लेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments