Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसुरक्षा बलों की तैनाती में काम पर लगे हैं श्रमिक पैदल यात्रा...

सुरक्षा बलों की तैनाती में काम पर लगे हैं श्रमिक पैदल यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने का काम 80% पूरा

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। बर्फ हटाने के कार्य व पुनर्निर्माण, मरम्मत के कार्य ने गति पकड़ी है। आगामी 22 अप्रैल को आम श्रद्धालु और तीर्थ यात्रियों के लिए बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। ऐसे में डीडीएमए गुप्तकाशी के कर्मचारी व श्रमिक तेज गति से निर्माण कार्यों को अंतिम स्वरूप दे रहे हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजबिंद सिंह ने बताया की बर्फ हटाने का कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच मार्ग आवाजाही के लिए मार्ग खुल चुका है। उन्होंने बताया कि थारू, लिनचोली, हथनी, भैरव और कुबेर ग्लेशियर में बर्फ 5 से 6 फीट तक हटाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि धूप खिलते ही ऊपर से ग्लेशियर टूट के पैदल मार्ग पर आने की संभावनाएं बनी है।ऐसे में हर पल सुरक्षा बलों की तैनाती में इन स्थानों पर श्रमिक बर्फ हटाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की रेलिंग मरम्मत, डेंट पेंट, रैन शेल्टर समेत अन्य कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बेमौसमी बर्फबारी के चलते विभाग को खासी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन पूरी टीम पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments