Monday, May 4, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डडिलिवरी कंपनी में काम दिलाने के नाम पर 4.44 लाख की ठगी

डिलिवरी कंपनी में काम दिलाने के नाम पर 4.44 लाख की ठगी

सितारगंज। डिलिवरी कंपनी में काम दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 4.44 लाख की ठगी हो गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मीना बाजार निवासी केसरी इंटरप्राइजेज के स्वामी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि पांच फरवरी को गुड़गांव स्थित देहलीवरी प्राइवेट लिमिटेड के नामक कंपनी के प्रतिनिधि राजीव शुक्ला से व्यापार के संबंध में बातचीत हुई थी। आरोपी ने उससे अलग-अलग बहाने से 4.44 लाख रुपये वसूल किए।

12 मार्च को पंजीकरण शुल्क के नाम पर 45 हजार रुपये, 17 मार्च को जमानत राशि के नाम पर दो लाख रुपये, चार अप्रैल को कॉर्पोरेट पंजीकरण आईडी शुल्क के नाम पर 1.49 लाख रुपये और 13 अप्रैल को फायर सेफ्टी एनओसी के नाम पर 50 हजार रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए। रकम जमा कराने के बाद जब आरोपी से संपर्क नहीं हो सका तो पीड़ित 14 अप्रैल को बताए गए पते पर गुड़गांव पहुंचा। वहां पता चला कि जिस कंपनी का नाम बताया गया था। वैसी कोई कंपनी नहीं है।डेल्हीवरी प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने भी इस तरह की किसी प्रक्रिया या व्यक्ति से संबंध होने से इन्कार कर दिया।धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments