Monday, May 4, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डहोटल बुकिंग वाले वाहनों को ही नैनीताल में प्रवेश

होटल बुकिंग वाले वाहनों को ही नैनीताल में प्रवेश

नैनीताल। वीकेंड पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने शहर में सख्त यातायात प्रबंधन लागू किया है।शनिवार को केवल उन्हीं पर्यटक वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया जिनके पास पार्किंग सुविधा वाले होटलों की बुकिंग थी। अन्य वाहनों को रूसी बाईपास और नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोककर शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात संचालन पर नजर रखी जा रही है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी और पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र के निर्देशन में विशेष यातायात प्रबंधन व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य शहर में जाम की स्थिति को रोकना और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को परेशानी से बचाना है। पुलिस की ओर से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments