Monday, May 4, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में बंद पड़ा स्लाटर हाउस

नैनीताल में बंद पड़ा स्लाटर हाउस

नैनीताल। नगर का एकमात्र स्लॉटर हाउस मानकों के अनुरूप न होने के कारण बंद पड़ा है जिससे शहर में मांस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आगामी 27 मई को बकरीद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिक्कत हो सकती है।एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़े इस स्लॉटर हाउस के कारण कारोबारी हल्द्वानी या भवाली से मांस मंगाने को मजबूर हैं। मांस कारोबारी जुनैद ने बताया कि दूर से आपूर्ति करने पर दरों में वृद्धि हो रही है या उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ कारोबारी चोरी-छिपे भी पशुवध कर रहे हैं। प्रशासन की उपेक्षा से खाद्य जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पिछले वर्ष बकरीद पर उच्च न्यायालय ने एक याचिका के बाद स्लॉटर हाउस में पशुवध की अनुमति दी थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि एटीपी प्लांट को दुरुस्त कर खाद्य सुरक्षा लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सप्ताह में टीम के निरीक्षण के बाद स्लॉटर हाउस को संभवतः खोल दिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments