Friday, November 14, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्ड16 लाख उपभोक्ताओं के घरों प्रतिष्ठानों पर लगेंगे प्रदेश में दो लाख...

16 लाख उपभोक्ताओं के घरों प्रतिष्ठानों पर लगेंगे प्रदेश में दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए

यूपीसीएल ने प्रदेश में अब तक दो लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। निगम प्रबंधन ने रोजाना 4000 मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है। 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों, प्रतिष्ठानों पर ये मीटर लगाए जाने हैं।यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत ऊर्जा वितरण प्रणाली में दक्षता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता में सुधार के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उपभोक्ताओं को उनकी बिजली खपत की सटीक जानकारी देगा। रियल टाइम मॉनिटरिंग, रिमोट कनेक्शन, डिसकनेक्शन, बिलिंग प्रणाली में सुधार भी होगा। सभी शहरी, अर्द्ध शहरी, ग्रामीण, दूरदराज के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। एमडी ने बताया कि अब रोजाना 4000 मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments