Friday, November 7, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डहाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी पेयजल समस्या

हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी पेयजल समस्या

पिथौरागढ़ में पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली बर्तन हाथों में लेकर प्रदर्शन किए। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री, पूर्व दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग सिल्थाम तिराहे में एकत्र हुए। उन्होंने खाली पानी की बाल्टी दिखाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा सरकार ने ऐसा फरमान जारी किया है कि प्रदेश के सभी पानी के पब्लिक नल बंद कर दिए हैं। जिससे गरीब व्यक्ति को के परिवार को बिल्कुल भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

नगर अध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा नगर में 20 वार्ड है लगभग 15 वार्डो में पानी नहीं आ रहा है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा मूनाकोट में सोनपट्टी के सभी गांवों में पानी की किल्लत हो गई है। बिण ब्लॉक के लोदिया गैर,बूगां नेलतू दिगतोली,सिकड़ानी, किरीगांव में भारी किल्लत है। जल संस्थान के पास 15 साल पुराने टैंकर हैं। जो खराब ज्यादा रहते हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में बिण ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, सुधीर चौहान, जितेंद्र वल्दिया, होशियार सिंह लुंठी देवा, मोहन लाल चौधरी, सुरेश तिवारी, पूर्व सभासद चंदशेखर मखोलिया, दीपक बेलाल, दिगंबर सिंह, पुष्कर लोहिया, जावेद खान, भूरे मियां, मनोज कुमार, अनिल महरा, फरान अहमद, करन सिंह, पूरन लाल सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments