Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डधर्मशाला-मैक्लोड़गंज सड़क तीन घंटे के बाद हुई बहाल

धर्मशाला-मैक्लोड़गंज सड़क तीन घंटे के बाद हुई बहाल

धर्मशाला/मैक्लोड़गंज। लगातार हो रही बारिश के कारण धर्मशाला से मैक्लोड़गंज वाया कैंट मार्ग शुक्रवार को भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया। सेंट जॉन चर्च ऑफ वाइल्डरनेस और मैक्लोड़गंज मुख्य चौक के बीच अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग तीन घंटे तक बंद रहा। भूस्खलन के चलते सड़क पर बड़ी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और पत्थर गिर गए, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।भूस्खलन के समय वहां से गुजर रहे सैन्य जवानों ने पैदल राहगीरों, बुजुर्गों और पर्यटकों को सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक सुरक्षित पहुंचाया। इसी दौरान खड़ा डंडा के जोगीवाड़ा और भागसूनाग मार्गों पर भी पेड़ गिरने से मार्ग लगभग एक घंटे के लिए बाधित रहा। सड़क बंद होने से स्थानीय लोग और पर्यटकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और भारी बारिश के दौरान यात्रा में सतर्क रहने की अपील की है। एनएच के सहायक अभियंता विवेक संधू ने बताया कि भूस्खलन की जानकारी मिलते ही मशीनरी को सड़क बहाल करने के लिए भेजा गया और शाम तक मार्ग सामान्य कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भागसूनाग मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments