Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डएफआईआर दर्ज 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एफआईआर दर्ज 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी में बनभूलपुरा पुलिस ने रविवार रात इंदिरा नगर के यात्री विश्राम गृह के पास से बहेड़ी के रहने वाले तस्कर मोहम्मद उमैर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।पुलिस टीम गौलापुल से होते हुए इंदिरानगर क्रॉसिंग के पास पहुंची। यहां पहले से मौजूद एसओजी के साथ मिलकर टीम ने स्मैक तस्कर की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान गौला पार्किंग के पास बने यात्री विश्राम गृह के पास बैठा मोहम्मद उमैर निवासी मोहल्ला शेखुपुरा टांडा, वार्ड नंबर 23, अजीज गली थाना बहेड़ी जिला बरेली टीम को देखकर भागने लगा। एसओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि टीम ने उसे पकड़ा तो उसके पास से एक पन्नी में 121 ग्राम स्मैक मिली।

बहेड़ी से लाकर खपाने की तैयारी
बनभूलपुरा स्मैक की बड़ा हब बनता जा रहा है। यहां आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। हर महीने में तीन से चार मामले स्मैक के आ रहे हैं और इसमें से 50 प्रतिशत बनभूलपुरा से ही जुड़े हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments