Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसफलता की गूंज सीबीएसई 12वीं में इशिता चमकी

सफलता की गूंज सीबीएसई 12वीं में इशिता चमकी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसके साथ ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। घरों से लेकर स्कूलों तक हर तरफ जश्न और उल्लास का माहौल है। इस शानदार सफलता पर शिक्षक, अभिभावक और शुभचिंतक होनहारों को बधाई दे रहे हैं और मिठाई खिलाकर उनकी इस ऐतिहासिक कामयाबी का स्वागत किया जा रहा है। निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की छात्रा इशिता सिंह 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सबसे आगे हैं।निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की अध्यक्ष डॉ. एसएन सूरी और प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा इशिता सिंह ने 98.4 प्रतिशत, श्वेता यादव ने 98.2 प्रतिशत, प्रीतिका ने 96.8 प्रतिशत, निहारिका निषाद ने 96.6 प्रतिशत, अंशिका ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।निर्मल आश्रम दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी ने बताया कि विद्यालय में 177 विद्यार्थियों में सभी का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। 15 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत, 56 छात्रों ने 80 प्रतिशत, 70 छात्रों ने 70 प्रतिशत और 28 छात्रों ने 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के अनादि जोशी ने 97.4 प्रतिशत, कार्तिक भट्ट ने 97.2 प्रतिशत, साक्षी भट्ट ने 95.2 प्रतिशत, ओमिशा सिंह ने 94.6 प्रतिशत, प्रियांशी शर्मा ने 93.4 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में कार्तिक भट्ट ने 97.2 प्रतिशत, आयुष नाथ ने 93.2 प्रतिशत, ओम सेमवाल ने 90.8 प्रतिशत वाणिज्य वर्ग में अनादि जोशी ने 97.4 प्रतिशत, ओमिशा सिंह ने 94.6 प्रतिशत, सिया जेठूड़ी ने 92.6 प्रतिशत, कला वर्ग में साक्षी भट्ट ने 95.2 प्रतिशत, प्रियांशी शर्मा ने 93.4 प्रतिशत, तनिष्का आनंद ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय के विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों वर्ग का परिणाम सराहनीय रहा। युवराज गुल्हाटी ने 93.75 प्रतिशत, फाल्गुनी रावत ने 89.60 प्रतिशत और आरव सिंह ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर की प्रधानाचार्य डॉ. तनुजा पोखरियाल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा साक्षी बिष्ट ने 94.4 प्रतिशत, सौम्या त्रिपाठी ने 92.4 प्रतिशत और मेघा देवरानी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।फुटहिल्स अकादमी की प्रधानाचार्य अनीता रतूड़ी ने बताया कि विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। छात्रा पूजा भारद्वाज ने 94 प्रतिशत, शुभ डंगवाल ने 93.2 प्रतिशत, अनुराधा चौधरी और साक्षी ने 91.4 प्रतिशत, अभिनव राणा, आकृति रावत ने 90.2 प्रतिशत, शिवानी, सृष्टि रावत, आस्था अरोड़ा और विवेक रावत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

भागीरथी विद्यालय, हरिपुरकलां की प्रधानाचार्य रेनू खन्ना ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों ही वर्गों में 88 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में प्रगति ने 92.8 प्रतिशत, सृष्टि सेमवाल ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में भविष्य मिश्रा ने 90 प्रतिशत और मानविकी व कला वर्ग में प्रिया ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल छिद्दरवाला की प्रधानाचार्य अमित ममगाईं ने बताया कि 35 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सत्येश्वरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्यामपुर के प्रधानाचार्य शशांक चमोली ने बताया कि विद्यालय में 33 छात्र संख्या थी। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र प्रियांशु सिंह खवास ने 87.8 प्रतिशत, कोमल ने 85 प्रतिशत, मनीष सिंह ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।दून भवानी इंटरनेशनल स्कूल रानीपोखरी की प्रधानाचार्या पुष्पा उनिया ने बताया कि विद्यालय से कला वर्ग में शिक्षा नौटियाल ने 97 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में देव सोनी ने 95 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में श्रेया बडोनी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल रायवाला के प्रधानाचार्य आलोक विरमानी ने बताया कि विद्यालय में 48 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सुशांत शर्मा ने 90.4 प्रतिशत, नैतिक कुमार ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।द होराइजन स्कूल जौलीग्रांट के प्रधानाचार्या नम्रता शर्मा ने बताया कि अंशिका ने 93.2 प्रतिशत, अनुष्का कंवर ने 93 प्रतिशत, साक्षी पंवार ने 92.8 प्रतिशत, पायल खत्री ने 92.6 प्रतिशत, संस्कृति पुंडीर ने 92.2 प्रतिशत, प्रियांशु हटवाल ने 91.8 प्रतिशत, आयुष नौटियाल ने 91.2 प्रतिशत, आदित्य सिलस्वाल ने 90.8 प्रतिशत, नितिका ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।रेडिएंट पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोधी और प्रबंध निदेशक अंकित लोधी ने बताया कि विज्ञान वर्ग में प्रियांशु नेगी ने 92 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में अमन पांचाल ने 90 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में जसप्रीत कौर ने 86 प्रतिशत, अर्पणा पाल, अमन जोशी ने 85 प्रतिशत, अनुष्का ने 83 प्रतिशत, तान्या ने 81 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में अंकुश और रौनक सिंह ने 85 प्रतिशत, शुभम ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।कैंटरबरी बेल्स स्कूल डोईवाला के अध्यक्ष एसपी पंचोली ने बताया कि विद्यालय के कुल 56 विद्यार्थियों में से 45 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। अंशिका ने 90.2 प्रतिशत, वंशिका पाल ने 86.6 प्रतिशत, आदित्य कुमार ने 83.2 प्रतिशत, अंकिता गुसाईं ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।द दून ग्रामर स्कूल अठूरवाला के प्रबंधक आशीष चमोली ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा प्रिंसी पुंडीर ने मानविकी वर्ग में 94 प्रतिशत, शिवांश उनियाल ने विज्ञान वर्ग में 94 प्रतिशत, साक्षी थपलियाल ने वाणिज्य वर्ग में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल श्यामपुर के प्रधानाचार्य शिव शहगल ने बताया कि छात्रा लावण्या शर्मा ने मानविकी वर्ग में 97.60 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में शैली रावत ने 96.20 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में राम चांदना ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुहानी भट्ट ने 96.80 प्रतिशत, शताक्षी सिंह ने 95.40 प्रतिशत, मनस्वी गनेरीवाला ने 94.60 प्रतिशत, युवराज वर्मा ने 94.20 प्रतिशत, तमन्ना रावत ने 94 प्रतिशत, प्रगति भंडारी ने 93.60 प्रतिशत, प्रियांशु पेटवाल ने 93.40 प्रतिशत, वेदांत पंत ने 92.80 प्रतिशत, देवांशी बिष्ट ने 92.60 प्रतिशत, नमन जैन ने 92.20 प्रतिशत, सौरव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments