Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसरकार का पुतला फूंककर लगाया जाम घायल बाइक सवार को मदद नहीं...

सरकार का पुतला फूंककर लगाया जाम घायल बाइक सवार को मदद नहीं मिलने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा

बाजपुर में निर्माणाधीन पुल से टकराकर घायल हुए बाइक सवार वीरेंद्र को मदद नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने पीड़ित परिवार के साथ प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर सांकेतिक जाम लगाया। पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।30 अप्रैल को गांव लखनपुर निवासी वीरेंद्र बाइक से लौट रहा था। बेरिया दौलत रोड पर निर्माणाधीन लेवड़ा नदी पुल से वह टकराकर वह घायल हो गया। काशीपुर के अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी है।बुधवार को इलाज के लिए पीड़ित परिवार को धनराशि नहीं मिलने से नाराज समर्थक युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री हरभजन सिंह के साथ शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर सांकेतिक जाम लगा दिया जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के समर्थक कोतवाली पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार, सीएम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुल निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से आर्थिक सहयोग दिलाने की मांग की।इस पर पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री हरभजन सिंह सहित चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली कक्ष के बैठा दिया। अन्य भीड़ को कड़ी फटकार देते हुए खदेड़ दिया। उसके बाद किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंग सहित अन्य कांग्रेसी पहुंचे। कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता की जिस पर सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया।सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि युवा कांग्रेस जिला महामंत्री हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह, पंकज कुमार, संदीप सिंह सहित चार लोगों पर पुलिस एक्ट तहत कार्रवाई की गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments