Sunday, May 17, 2026
spot_img
Homeअपराधऑनलाइन धमकी देकर युवती से 1.70 लाख हड़पे

ऑनलाइन धमकी देकर युवती से 1.70 लाख हड़पे

अल्मोड़ा। नगर की एक युवती ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हुई है। युवती को साइबर ठगों ने ऑनलाइन धमकी दी। युवती को धोखा देकर साइबर ठगों ने उससे 1.70 लाख रुपये हड़प लिए।नगर के बेस कैंपस निवासी एक युवती ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि किसी अंजान व्यक्ति ने उसे चोट पहुंचाने की ऑनलाइन धमकी दी। साथ ही डराया धमकाया गया। ऑनलाइन धमकी मिलने से युवती दहशत में आ गई है। ठगों ने उसे धोखे में रखा। उससे के खाते से 1.70 लाख रुपये हड़प लिए। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई युवती ने पुलिस में तहरीर देकर ठगों से पैसा वापस दिलाने की मांग की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और साइबर एक्ट से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ बलवंत सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments