Sunday, May 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डशिवपुरी नमामि गंगे घाट पर स्नान के दौरान डूबा राजस्थान का युवक

शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर स्नान के दौरान डूबा राजस्थान का युवक

ऋषिकेश शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहकर डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।शुक्रवार थाना मुनिकीरेती के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी में नमामि गंगे घाट के पास पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राजस्थान निवासी वेद प्रकाश (24) पुत्र गिरिराज, निवासी चचियावास, अलवर अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह पानी में ओझल हो गया।

सभी युवक राजस्थान की एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं और घूमने के लिए ऋषिकेश आए थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।मौके पर स्थानीय पुलिस और आपदा राहत बल की टीमें भी मौजूद हैं। युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसडीआरएफ ने आमजन से अपील की है कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज है। ऐसे में अनजान और गहरे स्थानों पर स्नान करने से बचें तथा घाटों पर लगाए गए चेतावनी बोर्डों का पालन करें।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments