Thursday, May 21, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डलूट रंगदारी गैंगस्टर सहित कई गंभीर मामले दर्ज पश्चिमी यूपी का कुख्यात...

लूट रंगदारी गैंगस्टर सहित कई गंभीर मामले दर्ज पश्चिमी यूपी का कुख्यात शार्प शूटर जैकी गिरफ्तार

करीब एक वर्ष पूर्व राजपुर थाना क्षेत्र में हुई अजय बटेजा की हत्या के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात शार्प शूटर रजत उर्फ जैकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पश्चिमी यूपी के कई जनपदों में लूट, रंगदारी, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास सहित दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।26 मई 2025 को राजपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार, जाखन निवासी अजय बटेज़ा की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच में मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को मुजफ्फरनगर जेल में बंद शातिर अपराधी रजत उर्फ जैकी की संलिप्तता की जानकारी मिली।इसके बाद 19 मई 2026 को उसे खालापार, मुजफ्फरनगर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने हत्या की सुपारी लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पूछताछ में सामने आया कि संपत्ति विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई अमित बटेज़ा ने आरोपी को अजय बटेज़ा की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका और अन्य साथियों की मदद से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।हत्या के बाद इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश भी की गई, लेकिन जांच में पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जबकि इस मामले में अमित बटेज़ा और हुमेरा उर्फ जोया सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments