Tuesday, May 26, 2026
spot_img
Homeअपराधस्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्मैक के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एक आरोपी फरार है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत थानाध्यक्ष अजय शाह टीम के साथ रविवार की रात चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रलोक कॉलोनी स्थित वेदा वेलनेस सेंटर के सामने खाली मैदान के पास से दो युवक स्मैक बेचने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी सूरज सिंह नेगी निवासी ग्राम बनियाड़ी, अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग और अरुण सिंह बिष्ट निवासी ग्राम चकोट, अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरिद्वार पहुंचने के बाद उन्होंने नितिन कुमार खुराना निवासी सिडकुल से स्मैक खरीदी थी। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments