Wednesday, May 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डभारतनेट उद्यमी से गांव होंगे डिजिटल मिलेगा रोजगार

भारतनेट उद्यमी से गांव होंगे डिजिटल मिलेगा रोजगार

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतनेट उद्यमी पहल की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को डिजिटल किया जाएगा। पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं, उद्यमियों और ग्राम स्तर के हितधारकों को भारतनेट उद्यमी के रूप में जोड़कर गांवों में एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इससे ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक विजय पाल ने कहा कि योजना के तहत ग्रामीण उद्यमियों को एफटीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराने पर मासिक किराये का 50 प्रतिशत तक आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही अधिक ग्राहकों को जोड़ने पर उनकी आमदनी में और वृद्धि होगी।इसके अलावा, भारत सरकार की डीबीएन सहायता के तहत प्रत्येक एफटीटीएच कनेक्शन पर गांव की आबादी के अनुसार अधिकतम 26,400 रुपये तक का इंस्टॉलेशन प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड सेवाओं का विस्तार अधिक किफायती और सुलभ बन सकेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments