Wednesday, May 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डएक जून को खुलेगी वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा फूलों...

एक जून को खुलेगी वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुलने से पहले ही रंग-बिरंगे फूलों से रंगत बिखेरने लग गई है। घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम वापस लौट आई है। टीम के अनुसार घाटी में करीब दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिल चुके हैं।फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खुलेगी। पर्यटक जैसे ही घाटी में जाएंगे उन्हें यहां विभिन्न प्रजाति के फूल देखने को मिल जाएंगे। घाटी का निरीक्षण करने के लिए वन क्षेत्राधिकारी चेताना कांडपाल के नेतृत्व में गई टीम वापस लौट आई है। उन्होंने बताया कि घाटी में फूलों के खिलने का क्रम शुरू हो गया है।

करीब 300 प्रजाति के फूल है खिलते
इस समय यहां दो दर्जन से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। इसमें कोरिउलिस काशमीरियाना, हैबेनेरिया पेक्टिनाटा, अरिसेमा प्रोपिनक्वम, पोटेलिया, अनेबिया, राजा मैक्रोफिला, रोजा सेरसिया, थमोप्सिस बारबाटा, जिम्नाडेनिया, आर्किडिस, सिरिगा इमोडी, प्रिमुला, एंडोसे, लैनुगिनोमा सहित अन्य फूल शामिल हैं।उन्होंने बताया कि जुलाई और अगस्त के बीच यहां करीब 300 प्रजाति के फूल खिलते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक जून को घाटी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments