Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्ड20 मई तक की बुकिंग फुल जौलीग्रांट से बदरी-केदार धाम के लिए...

20 मई तक की बुकिंग फुल जौलीग्रांट से बदरी-केदार धाम के लिए गुरुवार को शुरू होगी हेली सेवा

जौलीग्रांट हेलीपैड से बृहस्पतिवार से दो धामों बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए संबंधित कंपनी का हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट पहुंच चुका है।बृहस्पतिवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद करीब 6:00 बजे रुद्राक्ष एविएशन का एमआई 17 हेलिकॉप्टर 20 श्रद्धालुओं को लेकर दो धामों के लिए रवाना होंगे। यह हेलिकॉप्टर दिन में दो फेरे लगाएगा। दोनों उड़ान में कुल 40 यात्री दो धामों के लिए रवाना होंगे और इतनी ही यात्री वापस जौलीग्रांट आएंगे।मंगलवार दोपहर कंपनी का हेलिकॉप्टर लखनऊ से उड़ान भरकर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचा, जिसके बाद दिल्ली से आई हुई डीजीसीए की टीम द्वारा दो धाम जाने वाले एमआई 17 का निरीक्षण किया गया। वहीं हेलीपैड पर मौजूद संबंधित उपकरणों और जरूरी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।

कंपनी द्वारा जौलीग्रांट से प्रति व्यक्ति किराया एक लाख 35 हजार और रात्रि विश्राम के बाद करीब डेढ़ लाख रुपये रखा गया है। इसमें वीआईपी दर्शन, खाना आदि शामिल हैं। कंपनी का हेलिकॉप्टर जौलीग्रांट से लगातार चौथे साल दो धामों के लिए अपनी उड़ान भरेगा। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि एमआई 17 की उड़ान दूसरे हेलिकॉप्टर की तुलना में काफी सुगम और सुरक्षित होती है। इसमें दो इंजन लगे होते हैं। इसलिए इसका किराया भी दूसरे हेलिकॉप्टर से अधिक होता है।

20 मई तक की बुकिंग फुल
इस हेलिकॉप्टर से यात्रा की 20 मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी हैं। कंपनी बरसात शुरू होने से पहले करीब 15 जून तक उड़ानें संचालित करेगी। उसके बाद बरसात बाद 15 सितंबर के बाद फिर से उड़ान शुरू की जाएगी।कंपनी लगातार चौथे वर्ष जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए एमआई 17 से उड़ान शुरू करने जा रही है। डीजीसीए की टीम द्वारा उड़ान और हेलीपैड का निरीक्षण किया गया है। मौसम ठीक रहने पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हेलिकॉप्टर 20 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना होगा। – पीके छाबरी, प्रबंधक रुद्राक्ष एविएशन

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments