रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली सोनप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पता चला कि सुमित नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील साझा की गई थी। वीडियो में सुमित नाम का युवक मंदिर परिसर के समीप अपने साथियों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाता दिखाई दे रहा है।धाम की मर्यादा भंग होने की शिकायतें सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच जारी है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर केदारनाथ धाम में आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन
RELATED ARTICLES







