Thursday, May 14, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचारधाम हेली सेवा की फर्जी वेबसाइट से साइबर ठगों ने की 1.17...

चारधाम हेली सेवा की फर्जी वेबसाइट से साइबर ठगों ने की 1.17 लाख की ठगी

हल्द्वानी। इंस्टाग्राम पर चारधाम हेली सेवा का एक विज्ञापन देख उसकी वेबसाइट को सर्च करने पर हल्द्वानी निवासी अवनीश पाल साइबर ठगों के जाल में फंस गए। खुद को हेली सेवा का सरकारी एजेंट बताकर साइबर ठगों ने टिकट बुक करने के नाम पर दो और 15 अप्रैल को दो किश्तों में उनसे 1.17 लाख रुपये ठग लिए। जब उसका फोन उठना बंद हुआ तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। मंगलवार रात साइबर थाना रुद्रपुर में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना हल्द्वानी कोतवाली को ट्रांसफर की गई। अंबिका विहार निवासी अवनीश पाल ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार ने चारधाम यात्रा का प्लान बनाया था। इसी दौरान उनके इंस्टाग्राम पर चारधाम हेली सेवा से जुड़े विज्ञापन आने लगे। एक विज्ञापन पर बाई हेलिकाॅप्टर केदारनाथ बद्रीनाथ लिखा था। उन्होंने इसे क्लिक किया तो वह हिमालय टूर नाम से एक व्हाट्सएप नंबर 9653918060 से जुड़ गए। मोबाइल चैट और व्हाट्सएप कॉल से दोनों के बीच बातचीत हुई। हिमालय टूर की ओर से बोलने वाले ने खुद को चारधाम हेली यात्रा का सरकारी एजेंट बताया और यात्रा की टिकट बुकिंग के नाम पर चार ट्रांजेक्शन से 1,17,000 रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। यह धनराशि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में गई। तीन ट्रांजेक्शन के जरिए 60 हजार रुपये दो अप्रैल को, एक ट्रांजेक्शन से 57 हजार रुपये 15 अप्रैल को जमा कराए गए। उसके बाद से ठगों ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया।साइबर ठगी का मामला संज्ञान में है। दर्ज प्राथमिकी की विवेचना हल्द्वानी कोतवाली पुलिस कर रही है। खाते की डिटेल मंगाई गई है। – मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments