हल्द्वानी। राजपुरा पड़ाव में ठेला हटाने के विवाद में पांच फरवरी को विजय कुमार (60) और उनकी बहू रेखा को पड़ोसियों ने पीट दिया। पुलिस ने जब शिकायत की सुनवाई नहीं की तो पीड़ित कोर्ट चले गए। हल्द्वानी कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की रात पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की।विजय कुमार निवासी गली नंबर 13 राजपुरा पड़ाव ने न्यायालय में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच फरवरी की शाम करीब सात बजे उनका पड़ोसी प्रेम पाल, उसका पुत्र बिन्ने व रवि, पत्नी लल्ली और बिन्ने की पत्नी खुशबू उनके घर में घुस आए। प्रेम पाल ने रास्ते से ठेला हटाने के लिए गाली-गलौज शुरू कर दी। समझाने पर उसने विजय पर डंडे से वार किया। बहू रेखा ने रोका और उनके हाथ में चोट लग गई। परिवार के सदस्यों ने उन्हें बचाया जिसके बाद हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि पांचों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज बुजुर्ग व बहू पर हमला
RELATED ARTICLES







