Friday, April 24, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमलबे में दबा बुजुर्ग राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम हैंडपंप...

मलबे में दबा बुजुर्ग राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम हैंडपंप के लिए कुआं खोदने के दौरान हादसा

कांगड़ी ग्राम पंचायत से हैंडपंप के लिए कुआं खोदने के दौरान मिट्टी की भारी-भरकम ढांग गिरने से एक बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कांगड़ी निवासी मनोहर पुत्र पूर्ण सिंह एक बुजुर्ग अपने घर के समीप हैंडपंप लगवाने के लिए कुआं खोद रहे थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग लगभग 25 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर पाइप सेट करने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की ढांग भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई। देखते ही देखते बुजुर्ग पूरी तरह मलबे में समा गए।चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। श्यामपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। बुजुर्ग ग्रामीण को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मिट्टी हटाने का काम जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments