Tuesday, September 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्राथमिकी दर्ज कार की टक्कर से युवक घायल

प्राथमिकी दर्ज कार की टक्कर से युवक घायल

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक के गंभीर घायल होने के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। घटना 14 अप्रैल की देर रात हुई थी। शिकायतकर्ता अमित वालिया ने बताया कि वह अपने दोस्त सोबन सिंह के साथ मॉल ऑफ देहरादून के पास स्थित ग्रांड ढाबा में खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान जब दोनों सड़क पार कर रहे थे तभी देहरादून की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सोबन सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना में सोबन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments