मोहब्बेवाला क्षेत्र में पुरानी और जर्जर लाइनों को 16 करोड़ रुपये की लागत से बदला जाएगा। इससे क्षेत्र के 15 हजार लोगों को पेयजल किल्लत से राहत मिलेगी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। क्षेत्र में करीब 30 साल पुरानी पेयजल लाइलें हैं। इनमें बार-बार लीकेज के कारण जलापूर्ति प्रभावित होती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहब्बेवाला के कई इलाकों में पानी का दबाव इतना कम रहता है कि पानी ऊंचाई तक नहीं पहुंचता। कई जगह दिन में केवल एक बार ही पानी आता है। इससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। आशा रोड से सुभाषनगर तक की सभी लाइनों को बदलने का प्रस्ताव में तैयार किया गया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सतीश नौटियाल ने बताया कि नई लाइन बिछने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। प्रस्ताव के स्वीकृत होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
16 करोड़ से बदली जाएंगी पुरानी पेयजल लाइनें
RELATED ARTICLES







