Wednesday, May 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डवन विभाग ने बढ़ाई निगरानी कराया जाएगा अध्ययन आबादी क्षेत्र में पहली...

वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी कराया जाएगा अध्ययन आबादी क्षेत्र में पहली बार दिखा मोर

पहाड़ों की रानी मसूरी में आबादी क्षेत्र में पहली बार मोर दिखाई दिया है। शहर के कैमल बैक क्षेत्र में लोगों ने अचानक मोर देखा और तस्वीरें और वीडियो मोबाइल फोन में कैद किए। सूचना पर वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। मसूरी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया में जानी जाती है।यहां के जंगलों में गुलदार, काकड़, जंगली सूअर सहित विभिन्न प्रकार के वन्यजीव अक्सर दिखाई देते हैं लेकिन मोर का इस तरह आबादी क्षेत्र में दिखाई देना चर्चा का विषय बना हुआ है। कैमल बैक निवासी मुकेश कुमार राव ने रविवार सुबह अपने घर के पीछे मोर देखा। उन्होंने इसे एक उत्साहजनक घटना बताया। मोर का पहाड़ी क्षेत्र में दिखना प्रकृति प्रेमियों के लिए खास अनुभव है।

मसूरी में अब तक कभी मोर नहीं दिखा
कुछ लोगों का मानना है कि यह जलवायु परिवर्तन और जंगलों के वातावरण में हो रहे बदलाव का संकेत है। लोग इसे मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। वहीं, प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि मसूरी में अब तक कभी मोर नहीं दिखा था।उनका कहना है कि इतनी ऊंचाई पर मोर का आना बड़ी बात है। यह वन विभाग के लिए एक चुनौती और अध्ययन का विषय भी है। आमतौर पर मोर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देते हैं। वन विभाग उन स्थानों पर निगरानी बढ़ा रहा है जहां मोर दिखाई दिया है। इसका अध्ययन किया जाएगा कि मसूरी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में मोर कैसे पहुंचा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments