Wednesday, May 27, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डलगातार चली 11 गोलियां एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध...

लगातार चली 11 गोलियां एयरपोर्ट गार्ड ड्यूटी में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत

देहरादून एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में उनके आवास रानीपोखरी में कार्बाइन से गोलियां चलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त सुनील अपने घर के बरामदे में थे। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे थाना हेड कांस्टेबल सुनील (49) की उनके नागाघेर, रानीपोखरी में कार्बाइन से गोलियां चलने से मौत हो गई। गोलियां चलने के बाद उन्हें उपचार के लिए हिमालय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सा द्वारा हेड कांस्टेबल को मृत घोषित किया गया। थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने कहा कि हेड कांस्टेबल को उनकी कार्बाइन से 11 गोलियां लगी हैं। पंचनामा भरने के बाद पीएम की कार्रवाई की जा रही है। एसपी देहात वन जया बलोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments