Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeअपराधपति गिरफ्तार पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या

पति गिरफ्तार पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या

समय पाल मोहल्ला, जौलीग्रांट में आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका के भाई विवेक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है हालांकि पुलिस की ओर अवैध संबंध सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर के समय किराए पर रहने वाले पति गोपाल (39) और पत्नी प्रतिभा (30) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दाैरान पति ने पत्नी के पेट में चाकू से दो बार हमला किया। लहूलुहान हालत में विवाहिता को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। हत्यारोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है जबकि महिला का मायका रूद्रपुर है। आरोपी पति सेटरिंग का काम करता है। वारदात के संबंध में डोईवाला कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पेट पर चाकू से दो बार वार किया जिसके बाद उपचार के दाैरान जाैलीग्रांट अस्पताल में महिला की माैत हो गई। आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। साथ ही महिला के शव का पंचानामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments