Saturday, October 10, 2026
Homeअपराधशादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

नानकमत्ता। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने दुष्कर्म की जानकारी मां को दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को ग्राम बरकीडाडी़ निवासी राजवीर सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।सोमवार को प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments