Wednesday, May 20, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डस्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए जून में होगी परीक्षा

स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए जून में होगी परीक्षा

प्रदेश के तीन स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए मुख्य चयन परीक्षा 15 से 22 जून के बीच आयोजित की जाएगी। इससे पहले 27 मई तक प्रारंभिक चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वह संबंधित जिला क्रीड़ा अधिकारी से संस्तुति प्राप्त कर ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ और बालिका स्पोर्ट्स चंपावत में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई तय की गई थी। इसके बढ़ाकर 27 मई किया गया है। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित तिथियों में संशोधन किया गया है। इसके अलावा छात्रों को स्थान परिवर्तन की भी सुविधा दी गई है। अगर कोई अभ्यर्थी किसी वजह से अपने निर्धारित केंद्र पर उपस्थित नहीं हो पाता है तो वह किसी अन्य केंद्र पर जाकर भी ट्रायल में भाग ले सकता है। इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी निर्धारित चयन प्रक्रिया के बाद भी ट्रायल से किसी वजह से छूट जाता है तो अपने जिले के जिला क्रीड़ा अधिकारी से संस्तुति पत्र प्राप्त कर सकता है। पत्र प्राप्त करने के बाद मुख्य चयन परीक्षा से ठीक दो दिन पहले संबंधित स्पोर्ट्स कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.mpscollege.in पर देख सकते हैं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, शूटिंग, जिम्नास्टिक्स, तैराकी और आइस स्पोर्ट्स जैसी विविध खेल विधाओं में प्रशिक्षण की व्यवस्था है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments