Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeअपराधतीन साथी भी हुए गिरफ्तार चोरी के आरोपी व 25 हजार के...

तीन साथी भी हुए गिरफ्तार चोरी के आरोपी व 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

बलिया जिले की बांसडीह कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात खरौनी गांव के समीप चोरी के दर्ज मामले से संबंधित व 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त विशाल भारद्वाज को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में खलबली मची है।

क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बांसडीह पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर बड़का पोखरा हुसैनाबाद के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायरिंग के दौरान बदमाश विशाल भारद्वाज उर्फ अच्छे राजभर (23 वर्ष) निवासी सुखपुरा के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश थाना बांसडीह में घर में घुसकर चोरी सहित अन्य मामले में आरोपी है। आरोपी थाना स्थानीय से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है। अपने चार साथियों के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश विशाल भारद्वाज उपरोक्त का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments